Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में ‘जीएसटी सुधार’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 अप्रैल से
    जमशेदपुर झारखंड

    इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में ‘जीएसटी सुधार’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 17 अप्रैल से

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।सरायकेला स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में 17 से 18 अप्रैल तक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

    संगोष्ठी की कन्वेनर डॉ. शुक्ला महांती और प्रिंसिपल डॉ. स्वीटी सिन्हा ने हाल ही में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। डॉ. महांती ने बताया कि राज्यपाल ने कार्यक्रम में शामिल होने के संबंध में जल्द ही अपनी सहमति से अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

    उन्होंने बताया कि यह संगोष्ठी इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) द्वारा प्रायोजित है। संगोष्ठी का विषय ‘जीएसटी सुधार और ग्रामीण एवं शहरी आजीविका तथा रोजगार पर प्रभाव’ रखा गया है, जिस पर देशभर से आए शिक्षाविद् और विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

    डॉ. महांती के अनुसार आईसीएसएसआर की ओर से इस संगोष्ठी के लिए पूरे झारखंड से केवल दो संस्थानों का चयन किया गया है, जिनमें इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन, सरायकेला और सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रांची शामिल हैं। देशभर में कुल 95 संस्थानों को इसके लिए चुना गया है। संगोष्ठी की प्रोसिडिंग तथा चयनित शोध-पत्रों का प्रकाशन भी आईसीएसएसआर द्वारा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया सरहुल महापर्व
    Next Article पीएम श्री पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय में वार्षिक खेलकूद सह एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    October 28, 2026

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, 30 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता का निर्माण : गुरुशरण प्रसाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.