Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुक्त हो जाऊं: डॉ कल्याणी कबीर की भावपूर्ण हिंदी कविता
    मेहमान का पन्ना संवाद विशेष साहित्य

    मुक्त हो जाऊं: डॉ कल्याणी कबीर की भावपूर्ण हिंदी कविता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मुक्त हो जाऊं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुक्त हो जाऊं
    —————————-
    कभी – कभी चाहती हूं,
    बाहर निकल जाऊं मैं
    अपने नाम और पहचान की परिधि से।
    मुक्त हो जाऊं ,
    अपने होने के अहसास से।

    दुनिया भर का दिखावा और
    दिखावे से भरी दुनिया के बीच
    कसमसाती मेरी समझ अब
    क्षण भर नहीं ढोना चाहती
    संवेदनाओं की शुष्कता
    और तथाकथित संबंधों की बोझिलता ।

    अब चेतना चाहती है‌ ,
    जीवंतता किसी नदी‌ की ,
    निर्भिकता हिमगिरि की
    और दृढ़ता किसी पीपल की।
    हे प्रकृति, तू गुरु है ,
    सीखना है मुझे तुझसे
    रखना महफूज खुद को
    अपने ही भीतर
    बाहरी कोलाहल से बचाकर !

    :- डॉ कल्याणी कबीर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशंकराचार्य विवाद और 2027 यूपी चुनाव: RSS का ‘योगी’ प्लान
    Next Article आदित्यपुर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, बैटरी दुकान पर फायरिंग से दहशत — पुरानी रंजिश में बाल-बाल बचा युवक

    Related Posts

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में भाजपा के तीन मंडलों की SIR को लेकर प्रशिक्षण बैठक, BLO के साथ मिलकर काम करने का आह्वान

    योग से स्वास्थ्य, संस्कार और नशामुक्ति का संदेश; चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

    टाटा-कांड्रा रोड पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत; दूसरा चालक फरार

    ट्रेलर के पहियों तले थम गई जिंदगी: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसे ने छीन ली एक युवक की सांसें

    गौ माता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मुहिम तेज, गम्हरिया में हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन

    योग दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, 90 युवाओं ने किया योगाभ्यास

    प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र -छात्राऐं

    पोटका के विद्यालयों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    देवस्नान एवं रथयात्रा धार्मिक उत्सव की तैयारी को लेकर बोलानी के विष्णु मंदिर मे बैठक संपन्न

    पूर्वी सिंहभूम के एकलव्य विद्यालय के 20 शिक्षकों का सेवा विस्तार नहीं होने से एवं वेतन नहीं मिलने से शिक्षक बेहाल, आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में हो बाधित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.