राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने पश्चिम बंगाल ,असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रचंड बहुमत की जीत को एतिहासिक और सर्वोच्च बताया है तथा इसके लिए देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,भारत के गृह मंत्री श्रीअमित शाह,और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को बधाई दिया हैऔर पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी के मतदाताओं का अभिनंदन किया है l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है तथा प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी है नेआज यहा कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश की जनता का भरोसाऔर विश्वासऔर भी मजबूत हुआ है इन राज्यों के चुनाव परिणामो से यह प्रमाणितभी हो गया है lभारत आज सौभाग्यशाली है कि भारत का नेतृत्व वैश्विक स्वीकृति वाला जननायक श्री नरेंद्र मोदी जैसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री कर रहे हैं l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा विधि और कानून विभाग के प्रदेश संयोजक भी है ने कहा है कि आज का दिन एतिहासिक है पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी के चुनावों के नतीजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में चल रही केंद्र की सरकार के लोककल्याणकारी कार्यो पर भी जनता ने मुहर लगाया है l
श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और असम तथा पुडुचेरी की राज्य सरकार ने जिस तरह लोकाभिमुख शासन दिया,जिस तरह से पश्चिम बंगाल में सरकार नहीं रहते हुए भी कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने के लिए मनोयोग से केंद्र सरकार ने प्रयास किया उसी का परिणाम है कि तीनों राज्यों में प्रचंड बहुमत भाजपा को मिला है lजनता ने अपार समर्थन दिया है l
श्री शुक्ल ने तीनों राज्यों की जनता का आभार जताते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री श्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीनऔर भारत सरकार के मंत्री श्रीभूपेंद्र यादव ,श्री हेमंता विश्व शर्मा,और श्री शुगेंदु अधिकारी को ट्वीट कर इस शानदार और एतिहासिक जीत की बधाई दिया है l
श्री शुक्ल जो झारखंड स्टेट बार काउंसिल के तीसरी बार पिछले 14 बर्षों से निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन रहे है ने कहा है किभारतीय जनता पार्टी विजय रथ के साथ जब जबआगे बढ़ती है तो देश सबल औरआत्मनिर्भर होने के साथ विश्व में और महिमामंडित तथा गौरवांवित होता है l

