Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल ,असम और पुडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले 
    जमशेदपुर झारखंड

    बंगाल ,असम और पुडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले 

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनाव परिणाम से भाजपा गदगद – कहा देशवासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना भाजपा का प्रथम कर्तव्य और संकल्प है 

     

    पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता, असम और पुडुचेरी में दोहराया विश्वास

     

    असम में शतक के साथ हैट्रिक

    बंगाल की जनता ने रच डाला इतिहास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति पर जनता की मुहर और भाजपा के प्रति जनता का अटूट भरोसा बताया ।

     

    उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी , स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्र नाथ टैगोर, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय , खुदीराम बोस जैसे महान विभूतियों की कर्मभूमि पश्चिम बंगाल में भाजपा का अभूतपूर्व प्रदर्शन केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विचारधारा की विजय है। यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सटीक रणनीति और संगठन के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

     

    काले ने कहा कि असम में भाजपा ने शतक के साथ हेट्रिक बनाया है ।

     

    इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हुए विकास, पारदर्शिता और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है। यह जनादेश स्थिरता और निरंतर प्रगति के पक्ष में है।

     

    उन्होंने आगे कहा कि पुडुचेरी सहित इन राज्यों के परिणाम यह प्रमाणित करते हैं कि देश की जनता अब तुष्टिकरण नहीं, बल्कि विकास और निर्णायक नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” आज जन-जन की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बन चुका है।

     

    अमरप्रीत सिंह काले ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता – देशवासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है ।

     

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू एवं झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी तथा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमधुबनी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Next Article तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा में जश्न, प्रमोद मिश्रा ने जनता और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    एसबीआई में तैनात सुरक्षा गार्डों का आरोप: पीएफ, बोनस समेत बकाया नहीं मिला, पुनर्बहाली की मांग

    एसबीआई में तैनात सुरक्षा गार्डों का आरोप: पीएफ, बोनस समेत बकाया नहीं मिला, पुनर्बहाली की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.