राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन मोड पर आयोजित की गई l बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई और कई निर्णय लिए गए l संगठन के कार्य को और बेहतर करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई l जिला सचिव मलय कुमार डे ने 9 एवं 10 मई को होने वाले छठे पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर जमशेदपुर में करने की बात कही l उन्होंने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 6 मई सायं 5 बजे तक खुली हुई है ।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कोर कमिटी के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां प्रदान की गई । इस मौके पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाध्यक्ष रवि शंकर नेवार, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा, शुभम कुमार, राजन गुप्ता, कंपटीशन सचिव प्रज्ञा पारोमिता, लक्ष्मी साहू, आरती झा, गौरी कर, प्रेमलता प्रसाद, एवं ईराक्षी शामल आदि कोर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे l

