Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैस संकट के बीच सदर अस्पताल की रसोई में जला लकड़ी-कोयले का चूल्हा, मरीजों की डाइट व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती
    जमशेदपुर झारखंड

    गैस संकट के बीच सदर अस्पताल की रसोई में जला लकड़ी-कोयले का चूल्हा, मरीजों की डाइट व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में देशव्यापी एलपीजी किल्लत का असर अब अस्पताल की रसोई व्यवस्था पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण अस्पताल प्रशासन और भोजन आपूर्ति करने वाले वेंडर के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। स्थिति ऐसी बन गई है कि मरीजों के लिए भोजन तैयार करने हेतु मजबूरी में लकड़ी और कोयले के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के पीछे अस्थायी चूल्हे बनाकर रसोइयों द्वारा धुएं के बीच खाना पकाया जा रहा है। भोजन वेंडर ओंकार नाथ ने बताया कि गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण पिछले दो दिनों से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। मरीजों को समय पर भोजन मिल सके, यही प्राथमिकता है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लकड़ी और कोयले का इंतजाम किया गया है और इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को मौखिक रूप से सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि धुएं के बीच काम करना रसोइयों के लिए बेहद कठिन है, फिर भी मरीजों की सेवा को ध्यान में रखते हुए काम जारी है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि इस बदलाव का असर मरीजों तक नहीं पहुंचा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि उन्हें तीनों समय बेहतर गुणवत्ता का भोजन मिल रहा है और खाने की आपूर्ति में अब तक कोई देरी नहीं हुई है। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले सदर अस्पताल में लंबे समय तक लकड़ी और कोयले के चूल्हों का इस्तेमाल व्यावहारिक नहीं माना जा रहा है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों से संपर्क कर आपातकालीन कोटा के तहत जल्द से जल्द एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि अस्पताल की रसोई व्यवस्था फिर से सामान्य हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड 17 में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, पार्षद नीतू शर्मा फिर हुईं सक्रिय, सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की शुरू हुई पहल
    Next Article रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, गम्हरिया में मची सनसनी

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.