Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के तीतीरबिल्ला पुल पर सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों से 2.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला के तीतीरबिल्ला पुल पर सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों से 2.37 लाख रुपये जुर्माना वसूला

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 12, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिले में जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2,37,500 रुपये की दंडात्मक राशि वसूली गई। अभियान के दौरान विशेष रूप से भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध दस्तावेज के वाहन संचालन नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान जिला परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी और सड़क सुरक्षा से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद
    Next Article आदित्यपुर में पिस्टल के बल पर कोरियर बॉय से लूट, पुलिस की देरी पर भड़के स्थानीय लोग

    Related Posts

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    September 25, 2026

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    September 25, 2026

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम संपन्न

    गोलमुरी में चोरों का आतंक, बैंक डकैती के अगले दिन ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.