Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा आयोजित श्री शिवलिंग पुनर्स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा एवं गरुड़ स्तंभ स्थापना महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शिवालय में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शुक्रवार को अनुष्ठान की कड़ी में रात्रि शैयाधिवास के अंतर्गत विश्रामरत भगवान को विधिवत जागृत किया गया। निद्रा देवी का आह्वान कर माँ से प्रार्थना की गई कि वे भगवान को मोह-माया से मुक्त कर जगत कल्याण हेतु पुनः मंदिर में विराजमान होने की प्रेरणा दें। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री शिवलिंग एवं गरुड़ जी की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। 

    यज्ञकी पूर्णाहुति और महाआरती के साथ मुख्य अनुष्ठान का समापन हुआ। इस अनुष्ठान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे और यज्ञ हवन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। यजमान के रूप में उमाशंकर दुबे सपत्नीक तथा प्रमोद मिश्रा सपत्नीक ने पूरे श्रद्धा-भाव से प्रत्येक अनुष्ठान में भाग लिया। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत अधिवास कर्म, जलाधिवास, गंधाधिवास, पुष्पाधिवास, धान्याधिवास, औषधिवास, फलाधिवास, नगर भ्रमण तथा यज्ञ की पूर्णाहुति जैसे सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न हुए। 

    शनिवार को श्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रातःकाल में विशेष पूजन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, संध्याकाल में भव्य दीपोत्सव, आकर्षक आतिशबाजी एवं महाभंडारा का आयोजन होगा। सूर्य मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

    शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने चतुर्थ दिन किया प्रवचन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे – काले
    Next Article संस्थापक दिवस: 2 मार्च को जुबली पार्क की रोशनी का उद्घाटन, देश-विदेश में होंगे विविध कार्यक्रम

    Related Posts

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    June 19, 2026

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    कौन हैं परिमल नाथवानी , जिन्होंने झारखंड में हेमंत को दी मात

    तीन दिवसीय कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला में पोटका के 50 किसानों ने लिया हिस्सा

    पूर्वी सिंहभूम में बालू माफिया का ‘काला खेल’: डीएमओ की नाक के नीचे करोड़ों का अवैध खनन, एक गाड़ी पर 18 हजार का मुनाफा

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल

    प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.