Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे – काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे – काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे – काले

    काले ने नौजवानों से की अपील, नशामुक्त और चरित्रवान बनें , यही सच्ची श्रद्धांजलि ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मां भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया।

    इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आजाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

    अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अदम्य संघर्ष की जीवंत प्रेरणा हैं। उनका त्याग, अटूट संकल्प और अमर बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा और समर्पण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। देश के प्रति अटूट निष्ठा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

    साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि आजाद जी का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कुछ भी नहीं।

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवाओं के लिए अद्वितीय प्रेरणा है। उन्होंने अपने साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सिद्ध किया कि सच्चा देशभक्त कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं करता।

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि एक सच्चे सैनिक की भांति आजाद ने अंतिम क्षण तक मातृभूमि की रक्षा का संकल्प निभाया। उनका जीवन साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, साहित्यकार बलविंदर सिंह, मधुलिका मेहता, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा नीरू सिंह, स्वदेशी जागरण मंच की अनीता सिंह, अधिवक्ता स्वाती मित्रा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    वीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे - काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने मतगणना समाप्ति के उपरांत प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    Next Article सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ सम्पन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शनिवार को भव्य दीपोत्सव एवं महभण्डारा का होगा आयोजन

    Related Posts

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    June 19, 2026

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    June 19, 2026

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 18 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    गुरूवार को बड़बिल सेंट मेरी स्कूल के निकट पेड़ की डाली टुटकर सड़को पर गिरा

    कौन हैं परिमल नाथवानी , जिन्होंने झारखंड में हेमंत को दी मात

    तीन दिवसीय कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला में पोटका के 50 किसानों ने लिया हिस्सा

    पूर्वी सिंहभूम में बालू माफिया का ‘काला खेल’: डीएमओ की नाक के नीचे करोड़ों का अवैध खनन, एक गाड़ी पर 18 हजार का मुनाफा

    अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को टाटा स्टील ने किया सम्मानित

    हरिणा मेला में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय को आदर्श गुरुकुल बनाया जाएगा: राजेश शुक्ल

    प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को मिला रोजगार, ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.