Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा, दो गिरफ्तार, छह पर इनाम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा, दो गिरफ्तार, छह पर इनाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा, दो गिरफ्तार, छह पर इनाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/देहरादून: 13 फरवरी की सुबह देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम के बाहर हुई कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की गुत्थी को उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात अचानक नहीं, बल्कि कई महीनों की सुनियोजित साजिश का नतीजा थी।
    पुलिस के अनुसार, शूटरों ने मौके का इंतजार कर 7.65 बोर की विदेशी पिस्टल से विक्रम पर तीन गोलियां दागीं। पहली गोली सिर में लगी, जबकि दो अन्य गोलियां शरीर को आर-पार कर गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल कर फरार हो गए।
    नोएडा में रची गई साजिश
    जांच में खुलासा हुआ कि साजिशकर्ताओं ने नोएडा के सेक्टर 78-79 में किराए का फ्लैट लेकर उसे ऑपरेशन का केंद्र बनाया था। गालगोटिया यूनिवर्सिटी के बीबीए छात्र मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर ने शूटरों को पनाह दी और उनके ठहरने-खाने की व्यवस्था की।
    हत्या के बाद शूटर सहस्रधारा रोड पर बाइक छोड़कर हरिद्वार से किराए का दोपहिया वाहन लेकर आगे बढ़े और फिर लौटकर यशराज की स्कॉर्पियो से नोएडा फरार हो गए।
    दो गिरफ्तार, छह फरार
    पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर के राजकुमार और मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार आरोपियों अंकित वर्मा, आयुषतोप सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार, यशराज और जितेंद्र कुमार साह—पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
    हत्या के पीछे तीन बड़े कारण
    एसटीएफ की पूछताछ में हत्या के तीन मुख्य कारण सामने आए हैं
    मछली सप्लाई के ठेके को लेकर विवाद – यशराज की कंपनी ‘सारिका इंटरप्राइजेज’ के पास ठेका था, जिसमें विक्रम के दखल और रंगदारी मांगने का आरोप है।
    अपराध जगत में वर्चस्व की होड़

    मुख्य शूटर आयुषतोप सिंह बड़ा नाम कमाना चाहता था और उसे लगा कि इस वारदात से उसकी धाक जमेगी।
    जेल की रंजिश

    जेल में हुए विवाद के बाद बदले की भावना से साजिश रची गई।
    पुलिस जांच के अनुसार, आरोपियों ने पहले झारखंड के जमशेदपुर और फिर नोएडा में हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन भीड़भाड़ के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून को टारगेट चुना गया। घटना से करीब तीन महीने पहले अंकित वर्मा ने उसी जिम को ज्वाइन कर लिया था, जहां विक्रम नियमित रूप से जाता था, और उसकी दिनचर्या पर नजर रखी जा रही थी।
    फिलहाल एसटीएफ और दून पुलिस की टीमें विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    छह पर इनाम देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा: नोएडा बना साजिश का अड्डा दो गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका चुनाव 2026: जिले में 53.40% मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना तीनों निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
    Next Article जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में हंगामा, बोगस वोटिंग के आरोप पर पोलिंग एजेंट से मारपीट

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.