Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा जंगल में IED धमाका, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो कोबरा जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
    चाईबासा झारखंड

    सारंडा जंगल में IED धमाका, सर्च ऑपरेशन के दौरान दो कोबरा जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 21, 2026Updated:February 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां झारखंड के घने और संवेदनशील माने जाने वाले सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को आईईडी ब्लास्ट हो गया। यह विस्फोट छोटा नागरा थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित तलाशी अभियान के तहत जंगल के अंदरूनी हिस्सों में आगे बढ़ रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवानों का पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आसपास का इलाका दहल उठा। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने IED ब्लास्ट की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम सघन सर्च ऑपरेशन में जुटी थी। विस्फोट में घायल दोनों जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल साथियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के कैंप में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। चोटों की गंभीरता को देखते हुए दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया है और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दरअसल, सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि सारंडा जंगल में नक्सली गतिविधियां फिर से सक्रिय हो रही हैं, जिसके बाद संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण यह इलाका लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। IED ब्लास्ट की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। संभावित नक्सली साजिशों को विफल करने तथा अन्य छिपाए गए IED की बरामदगी के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जंगल क्षेत्र में छिपाए गए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च
    Next Article मानगो की सियासत में घमासान: राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार, संध्या सिंह को हराने की खुली अपील

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.