Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिरुलडीह के मुखिया ने अवैध बालू खनन व भंडारण के विरुद्ध थाना प्रभारी व बालू माफियाओं पर लगाया कई संगीन आरोप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तिरुलडीह के मुखिया ने अवैध बालू खनन व भंडारण के विरुद्ध थाना प्रभारी व बालू माफियाओं पर लगाया कई संगीन आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुलडीह के मुखिया ने अवैध बालू खनन व भंडारण के विरुद्ध थाना प्रभारी व बालू माफियाओं पर लगाया कई संगीन आरोप

    पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त व जिला खनन पदाधिकारी को दिया पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित कुकड़ु प्रखंड स्थित तिरुलडीह स्वर्णरेखा नदी में अवैध बालू खनन , भंडारण सहित परिवहन के विरुद्ध , मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने मोर्चा खोल दिया, सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में ध्यानाकर्षित करते हुए, तिरुलडीह थाना अंतर्गत तिरुलडीह गांव के आसपास स्वर्णरेखा नदी में अवैध बालू उठाने के काम में तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार, पश्चिम बंगाल के कुछ माफिया तत्व तथा कुछ स्थानीय माफिया की मिलीभगत है। थाना प्रभारी के संरक्षण एवं मिली भगत से वे लोग हाईवा एवं ट्रकों के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं। यह गतिविधि मुख्य रूप से स्वर्णरेखा नदी के तिरूलडीह पुल और श्मशान घाट सिरकाडीह से की जा रही है। ऐसे अवैध बालू उठाव के क्रम में हाईवा गाड़ी के आने-जाने से तिरूलडीह नदी पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए बने पूल की स्थिति भी जर्जर एवं दयनीय हो गई है। इसके अतिरिक्त हाईवा एवं ट्रकों द्वारा की जा रही बालू उठाव की अवैध गतिविधियों के कारण कई ग्रामीणों की जान भी जा चुकी है।

    मुखिया ने आरोप लगाया कि इस क्रम में हमने ग्रामीणों की जान-माल एवं पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए 16 फरवरी को जब थाना प्रभारी के पास शिकायत लेकर गया और इस मामले को उजागर करने को कहें तो थाना प्रभारी महोदय ने मुझे अभद्र व्यवहार करते हुए जाहिल आदिवासी कहा और गंदी गंदी गालियां भी दी। धमकी भी दी कि तुम्हें झुठा आरोप लगाकर जेल भेज दूंगा और कहा अपने हिस्से के पैसे ले और मामला को रफा-दफा कर। अतः इस मामले को उच्चस्तरीय जांच करते हुए थाना प्रभारी एवं अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में जानमाल की क्षति न हो एवं राज्य के राजस्व की हिफाजत हो सके। कृपया मेरे इस शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र काईवाई की जाए। मुखिया द्वारा राज्य पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड राज्य, कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक, जिला के उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी को पत्र का प्रतिलिपि देकर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

    तिरुलडीह के मुखिया ने अवैध बालू खनन व भंडारण के विरुद्ध थाना प्रभारी व बालू माफियाओं पर लगाया कई संगीन आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा कॉपर में जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद, अवैध बाउंड्री और मिट्टी भराई पर भाजपा का विरोध
    Next Article ब्रह्मर्षि समाज का आशीर्वाद और पारडीह मंदिर की बैठक में एकजुट समर्थन, सुधा गुप्ता के पक्ष में बना माहौल मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को शिवजी सिंह का मिला समर्थन

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.