महाशिवरात्रि पर जोड़ा ,बड़बिल बोलानी,सहित आसपास मे उमड़ा आस्था का जनसैलाब
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र के जोड़ा,बड़बिल बोलानी आदि सहित आसपास क्षेत्रो मे महाशिवरात्रि मे श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों मे उमड़ा आस्था का जनसैलाब हर हर महादेव ,जय शिव के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र ,बीते रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रो के विभिन्न शिवालयों सहित अन्य मंदिरों मे श्रद्दालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने विधिपूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने सार्मथ्य अनुसार फल,मिष्ठान, आदि अर्पित किया,क्षेत्रो के अनेको मंदिरों मे भक्तों के लिए भंडारे की आयोजन की गई थी। इस अवसर पर बड़बिल मे भव्य शिव बारात की झांकी धूमधाम से निकाली गई बारात में भूत, बैताल,देव देवताओ, एवं शिवगणों के भेषभूषा मे सजधज कर श्रद्दालु डीजे की धून पर शिवभक्ती मे नाच रहे थे,इसके साथ ही हजारों
श्रद्धालु धार्मिक गीतों पर झूमते नजर आए और शिवभक्ति में लीन रहे,इस अलसर पर नगरवासियों ने जगह-जगह पर स्टाल लगा कर श्रद्दालुओं को शरबत पिलाने का कार्य किया।शिव बारात बड़बिल टाउनशिप के ओएमसी चौक से आरंभ होकर टाउनशिप के विभिन्न चौक चौराहे होते हुऐ विकास महल तक गई।विकास महल मे शिव बरातियों मे शामिल देवो का विधिपूर्वक आरती कर स्वागत किया गया।ततपश्चात भगवान शिव एवं माता पार्वती के विधिपूर्वक मंत्रोच्चार द्वारा विवाह कार्यक्रम आयोजित की गई।इस अवसर पर शांति व्यवस्था के लिए पुरे मार्ग पर बड़बिल पुलिस मुस्तैद रहा.

