Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलकर गुमराह करो, जनता जान चुकी है: अमित शाह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलकर गुमराह करो, जनता जान चुकी है: अमित शाह

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलकर गुमराह करो, जनता जान चुकी है: अमित शाह

    कराईकल (पुडुचेरी), 14 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि हाल में किए गए मुक्त व्यापार समझौतों एवं भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों और मछुआरों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है।

    शाह ने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी पर ‘‘झूठ’’ बोलकर किसानों एवं मछुआरों को गुमराह करने और ‘‘भ्रम’’ पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    शाह ने पुलवामा हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और इसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने आरोप लगाया कि गांधी ने ‘‘रोजाना झूठ बोलने की एक नयी परंपरा शुरू कर दी है।’’

    शाह ने राहुल से कहा कि वे ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ-साथ अमेरिका के साथ हुए हालिया समझौतों की बारीकियों को ‘ध्यानपूर्वक’ पढ़ें। समझौतों को लेकर कांग्रेस सांसद ने तीखे हमले किए थे।

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘झूठ बोलना, जोर-जोर से झूठ बोलना और उसे दोहराना राहुल गांधी की नीति है। लेकिन लोग आपकी झूठ गढ़ने वाली फैक्टरी को पहचान चुके हैं।’’

    पुडुचेरी में चुनाव नजदीक आने के बीच शाह ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों को गुमराह करना चाहते हैं। उनका इरादा झूठ बोलकर भ्रम फैलाना है।’’

    शाह ने कहा कि ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौतों के अलावा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों, मछुआरों और पशुपालकों की ‘‘100 प्रतिशत सुरक्षा’’ सुनिश्चित की है।

    गांधीजी से एफटीए और व्यापार समझौते के प्रावधानों को ध्यानपूर्वक पढ़ने का आग्रह करते हुए शाह ने दोहराया कि भारतीय हितधारकों के हितों को ‘‘100 प्रतिशत’’ सुनिश्चित किया गया है। मछुआरों को एफटीए से लाभ होगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान किसानों के हितों को ‘‘बेच दिया गया’’ था।

    उन्होंने कहा, ‘‘मुक्त व्यापार समझौते और व्यापारिक संधियों से हमारे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। किसानों को नुकसान मनमोहन सिंह के शासनकाल में हुआ था। उस समय कई वैश्विक समझौते हुए थे जिनमें किसानों के हितों की बलि दी गई थी। यहां नरेन्द्र मोदी जी ने किसानों और पशुपालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।’’

    प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों, पशुपालन से जुड़े भाइयों और बहनों एवं मछुआरों को 100 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम किया है।

    भाजपा के शीर्ष नेता ने भ्रष्टाचार को लेकर वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली पुडुचेरी की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार (2016 से 2021) को निशाना बनाया और कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में ‘‘15,000 करोड़ रुपये का पूरा विकास कोष हड़प लिया गया’’। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

    शाह ने आरोप लगाया कि नारायणसामी की सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश को ‘गांधी परिवार का एटीएम’ बना दिया था और उनका उद्देश्य दिल्ली में बेठै हाई कमान के खजाने को भरना था।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने खुलेआम पीजी और डिप्लोमा सीटों की नीलामी कर दी। यहां तक ​​कि उन्होंने धन के लालच में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें भी धनी लोगों को बेच दीं। उन्होंने सेंटैक घोटाला (मेडिकल कॉलेज प्रवेश घोटाला) किया, जिसकी सीबीआई जांच जारी है। उन्होंने परिवहन माफिया को जनता को परेशान करने के लिए खुला छोड़ दिया।’’

    पांच वर्षों तक कांग्रेस सरकार ने पुडुचेरी में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि कुशासन के उन वर्षों में न केवल भ्रष्टाचार था, बल्कि यहां की संस्थाएं भी ठीक से काम नहीं कर रही थीं और अव्यवस्था चरम पर थी।

    उन्होंने कहा, ‘‘पहले पुडुचेरी के फैसले दिल्ली की अदालत में गांधी परिवार द्वारा लिए जाते थे, लेकिन अब पुडुचेरी के फैसले स्वयं पुडुचेरी द्वारा लिए जा रहे हैं।’’

    पुडुचेरी में अप्रैल में चुनाव होने वाले हैं। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द पुडुचेरी का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा एवं उद्घाटन करेंगे। उन्होंने पुडुचेरी के मतदाताओं से मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाली एआईएनआरसी-भाजपा सरकार और क्षेत्र के विकास के लिए मोदी के नेतृत्व को फिर से चुनने की अपील की।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी भरोसा जताया कि 2029 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केंद्र में फिर से सत्ता में आएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदूसरों को देश विरोधी कहने वाली सरकार सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है : राहुल
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के डिजिटल वॉलिंटियर्स मीट में बजट 2026 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने और नगर निकाय चुनाव में डिजिटल मुहिम चलाने का किया गया आह्वान

    Related Posts

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    April 25, 2026

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    April 25, 2026

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    चांडिल में NHRC की टीम पहुंची, विस्थापित गांवों की बदहाली देख चौंकी स्पेशल रैपोर्टियर

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में प्राइज नाइट समारोह का भव्य आयोजन

    रांची में भाजपा की महिला आक्रोश रैली पूरी तरफ नौटंकी – अजय मंडल

    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा का रांची में महिला आक्रोश मार्च, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन 

    गंगा नारायण सिंह जयंती पर मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुद्धिजीवियों के संबोधन से गूंजा गोपाल मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.