Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरों को देश विरोधी कहने वाली सरकार सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है : राहुल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    दूसरों को देश विरोधी कहने वाली सरकार सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है : राहुल

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दूसरों को देश विरोधी कहने वाली सरकार सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है : राहुल

    नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना और विकलांगता पेंशन से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि दूसरों को देशविरोधी कहने वाली सरकार देश के सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है, जो उसका नैतिक पतन भी है।

    राहुल ने अपने जनसंसद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के एक समूह से मुलाकात के बाद सरकार पर निशाना साधा।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पिछले कुछ महीनो से समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हैं और इस मुलाकात को उन्होंने जनसंसद कार्यक्रम नाम दिया है।

    राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, “जनसंसद में भारत के पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई, उनकी पीड़ा सुनकर मन व्यथित है। जब कोई जवान देश के लिए अपना शरीर और जीवन दांव पर लगाता है, उसकी सेहत की जिम्मेदारी देश की होती है। हर सरकार ने यह कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभाया, सिवाय इस मोदी सरकार के।”

    उन्होंने कहा, “हमारे सामने दो उदाहरण हैं, ईसीएचएस (पूर्व सैनिक अंशदायी स्‍वास्‍थ्‍य योजना) और विकलांगता पेंशन। ईसीएचएस को जानबूझकर फंड की कमी में रखा गया है। मोदी सरकार अस्पतालों को 9-9 महीने तक भुगतान नहीं करती, और कम पैसे देने के हर तरीके अपनाए जा रहे हैं।”

    कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पिछले 3-4 वर्षों का बकाया लगभग 12,000 करोड़ रुपये का है, इसी वजह से अस्पताल सिस्टम से बाहर हो रहे हैं, जिससे लाखों से ज़्यादा पूर्व सैनिकों के इलाज पर सीधा असर पड़ रहा है।

    उनका कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जवानों को भी समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “1922 से लेकर आज़ादी के बाद हर सरकार ने युद्ध में घायल सैनिकों की विकलांगता पेंशन पर आयकर नहीं लगाया। अब पहली बार इस परंपरा को मोदी सरकार में तोड़ा जा रहा है।

    बजट में कहा गया कि लड़ते हुए घायल होकर भी सेवा जारी रखने वाले पूर्व सैनिकों से कर वसूला जाएगा, जिन्होंने हर चोट खाकर भी देश की सेवा की, आज उन्हीं से उनकी तकलीफ़ पर कर मांगा जा रहा है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों फैसले वित्तीय नहीं हैं, नैतिक पतन है।

    राहुल गांधी ने दावा किया, “जो सरकार दूसरों को देशविरोधी कहने में आगे रहती है, वही हमारे सैनिकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ कर रही है। ये वो सैनिक हैं जो हमें सुरक्षित रखने के लिए कभी बलिदान देने से पीछे नहीं हटते।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम समुदाय की हथेली पर खड़ा होकर ऊंचा दिखते हैं बन्ना: सरयू राय 
    Next Article राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलकर गुमराह करो, जनता जान चुकी है: अमित शाह

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.