Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : दिनदहाड़े महिला से चैन छिनतई, विरोध करने पर गले में गंभीर खरोंच — सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर : दिनदहाड़े महिला से चैन छिनतई, विरोध करने पर गले में गंभीर खरोंच — सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : दिनदहाड़े महिला से चैन छिनतई, विरोध करने पर गले में गंभीर खरोंच — सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चैन छिनतई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चैन छीन ली। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थी। अचानक पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

    जानकारी के अनुसार, महिला ने अपराधियों से बचने और चैन को पकड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बदमाशों ने जोर से खींचतान की, जिससे महिला के गले में गंभीर खरोंच आ गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

    घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बाइक पर सवार दो युवक महिला के पास आते और चैन छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

    स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर चिंता जताते हुए इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

    जमशेदपुर : दिनदहाड़े महिला से चैन छिनतई पुलिस जांच में जुटी विरोध करने पर गले में गंभीर खरोंच — सीसीटीवी में कैद वारदात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजधनवार में 12 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं – ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article एर्नाकुलम में 3rd NTPC नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.