Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की

    विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- शहर में अपराधियों का मनोबल चरम पर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक कन्हैया यादव की टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान सांध्यकाल में मौत हो गई। बुधवार सुबह गोलमुरी थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित टीनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टहलने के बाद बैठे रहने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर और छाती में गोली मार दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, बिनोद सिंह एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई नेता टीएमएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी घटना से अवगत कराया गया।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कन्हैया यादव की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शहर की गिरती कानून-व्यवस्था का भयावह उदाहरण बताया। उन्होंने एसएसपी से दूरभाष पर बात कर मामले के शीघ्र उद्भेदन, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है। अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से भी पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब इंटरपोल की ओर से शहर को आतंकी खतरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहने का इनपुट मिला हुआ है, ऐसे समय में शहर के बीचोंबीच हत्या हो जाना और अपराधियों का फरार हो जाना पुलिस की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्तमान हालात ने आम नागरिकों के मन में भय का वातावरण पैदा कर दिया है। उन्होंने इस जघन्य हत्या में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कन्हैया यादव की दिनदहाड़े हत्या पर जिला प्रशासन और झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गोलमुरी थाना से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर देना साबित करता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। पूरे शहर में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, हत्या, चोरी, छिनतई, और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन असहाय दिखाई दे रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कन्हैया यादव की निर्मम हत्या को राज्य की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का ज्वलंत प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि जब थाना से चंद कदमों की दूरी पर अपराधी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देते हैं और आराम से फरार हो जाते हैं, तो यह स्पष्ट है कि अपराधियों के मन से कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। आज स्थिति यह है कि आम आदमी घर से निकलने से पहले सोचने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के संरक्षण में अपराधी तत्वों का मनोबल चरम पर है और पुलिस प्रशासन निष्क्रिय, लाचार एवं दिशाहीन नजर आ रहा है। शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर अंकुश लगाने की कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। गुंजन यादव ने चेतावनी दिया यदि शीघ्र इस हत्या का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी।

    भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि कन्हैया यादव की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने, अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व समुचित मुआवजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर सख्ती नहीं दिखाता है तो भाजपा शहर की सुरक्षा के मुद्दे पर सड़क पर उतरकर निर्णायक संघर्ष करेगी।

    दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा- मूल्य आधारित राजनीति के पुरोधा थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
    Next Article GVPR कोइड़ा माइंस पर छापे के बाद जांच पर सवाल

    Related Posts

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    June 4, 2026

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.