Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन, विधायक संजीव सरदार ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन

    बोले संजीव सरदार – हमे शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    डुमरिया : प्रखंड के कुंडालुका गांव में झारखंड आंदोलनकारी अमर शहीद मनमथ बास्के की 70वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद के अनुज भगत बास्के द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-पाठ कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    सारना गांवता कुंडालुका की ओर से इस अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक संजीव सरदार ने फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने मैदान में उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

    शहीदों से प्रेरणा लेने की जरूरत : संजीव सरदार

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शहीद मनमथ बास्के जैसे आंदोलनकारियों का बलिदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट रहकर आगे बढ़ने की जरूरत है। खेल और संस्कृति युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम हैं, जिन्हें बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, कोषाध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, वरिष्ठ नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, युवा नेता भगत हांसदा, रामचंद्र हेंब्रम, रामदास हेंब्रम, दांदु मार्डी, तानो मार्डी, काजमान सिंह सरदार, कुंवर बास्के, ग्राम प्रधान काली कृष्ण बास्के, मुखिया सरस्वती बास्के, भोगन बास्के, गणेश मुर्मू, प्रधान बास्के, राजेश बास्के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन शहीद मनमथ बास्के की 70वी जयंती पर कुंडालुका में आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा में असंतोष, चंपाई सोरेन बैठकों से दूर
    Next Article जुगसलाई निकाय चुनाव: साहू समाज ने रिंकू सिंह को दिया पूर्ण समर्थन, चुनावी अभियान को मिली मजबूती

    Related Posts

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.