Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों का आक्रोश, ब्लू स्कोप पार्किंग में जोरदार प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों का आक्रोश, ब्लू स्कोप पार्किंग में जोरदार प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों का आक्रोश, ब्लू स्कोप पार्किंग में जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले आज ब्लू स्कोप पार्किंग परिसर में ट्रेलर चालकों और मालिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने सरकार और संबंधित कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए।

    यूनियन का कहना है कि सरकार द्वारा ट्रेलर चालकों के लिए जो वेतन और सुविधाओं के मापदंड तय किए गए हैं, उनका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। निर्धारित मानकों के अनुसार न तो चालकों को पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही उन्हें अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि चालकों के वेतन से मेडिकल सुविधा के नाम पर हर महीने राशि काट ली जाती है, लेकिन इसके बदले न तो किसी प्रकार का इलाज उपलब्ध कराया जाता है और न ही मेडिकल सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। इससे चालकों में भारी रोष व्याप्त है।

    यूनियन नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आगामी 11 तारीख से जमशेदपुर के सभी ट्रेलर चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल का असर शहर की औद्योगिक इकाइयों, माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ सकता है।

    प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेलर चालक मौजूद रहे और उन्होंने एक स्वर में अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन ने साफ किया कि जब तक सरकार और कंपनियां उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों का आक्रोश ब्लू स्कोप पार्किंग में जोरदार प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाई कोर्ट के निर्देश पर जमशेदपुर में नक्शा विचलन वाले भवनों पर जेएनएसी की सख्त कार्रवाई शुरू
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.