Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इनोवा कार का हादसा, ट्रेलर से टकराई सरकारी नंबर की गाड़ी, चालक गंभीर घायल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इनोवा कार का हादसा, ट्रेलर से टकराई सरकारी नंबर की गाड़ी, चालक गंभीर घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इनोवा कार का हादसा, ट्रेलर से टकराई सरकारी नंबर की गाड़ी, चालक गंभीर घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर–रांची मुख्य मार्ग पर घोड़ानेगी स्थित विनोद बिहारी महतो चौक के पास शनिवार को एक इनोवा कार ट्रेकर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए।

    हादसे में शामिल इनोवा कार (नंबर BR 01 PN 1085) पर भारत सरकार अंकित था। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जो बिहार के आरा से ओडिशा स्थित जगन्नाथ पुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद घायल चालक को एम्बुलेंस की सहायता से जमशेदपुर टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया।

    सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।

    कार में मौजूद प्रवीण कुमार ने स्वयं को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आरा का विकास अधिकारी (डीओ) बताया। हालांकि, पुलिस और मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर वे स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आए।

    घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि भारत सरकार के नाम से पंजीकृत वाहन का व्यक्तिगत उपयोग किस आधार पर किया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वाहन के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

    इनोवा कार का हादसा चालक गंभीर घायल ट्रेलर से टकराई सरकारी नंबर की गाड़ी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में केंद्रीय जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री के भाई के आवास पर छापेमारी
    Next Article समाज कल्याण समिति का वन भोज सह विचार गोष्ठी सम्पन्न, सामाजिक कुरीतियों पर हुई सार्थक चर्चा

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.