Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य पर विभाग मंत्री विहिप सिंहभूम अरूण सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य पर विभाग मंत्री विहिप सिंहभूम अरूण सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य पर विभाग मंत्री विहिप सिंहभूम अरूण सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    विश्व हिंदू परिषद के सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा मोहम्मद ग़ज़नी को “हिंदुस्तानी लुटेरा” कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह वक्तव्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, तथ्य-विरोधी और भारत के इतिहास व स्वाभिमान का अपमान है।

    उन्होंने कहा कि मोहम्मद ग़ज़नी अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी क्षेत्र का शासक और एक विदेशी आक्रांता लुटेरा था। उसका भारत पर बार-बार आक्रमण करने का उद्देश्य किसी प्रकार का “स्थानीय संघर्ष” नहीं, बल्कि लूट, विध्वंस और हिन्दू सनातन संस्कृति और मान बिंदुओं पहचान पर प्रहार था।
    ग़ज़नी ने #भारत की समृद्धि और मंदिरों को निशाना बनाते हुए लगभग 17 बार आक्रमण किए, परंतु उसे हर बार भारत की भूमि पर भीषण प्रतिरोध और संघर्ष का सामना भी करना पड़ा। यह भारत की शक्ति, पराक्रम और सांस्कृतिक जिजीविषा का प्रमाण है।

    अरूण सिंह ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक सत्य को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना केवल एक “गलती” नहीं!! , बल्कि इतिहास को राजनीतिक सुविधा के अनुसार गिराने का प्रयास है। भारत के सम्मानित संवैधानिक पदों पर रहे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का बयान देना अत्यंत गंभीर है, क्योंकि इससे एक तरफ विदेशी आक्रांताओं के अपराधों को हल्का करने की कोशिश होती है और दूसरी तरफ भारत के उन वीरों के संघर्ष का भी अपमान होता है जिन्होंने अपनी भूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया।
    उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत का इतिहास किसी की निजी सोच या वैचारिक एजेंडे का गुलाम नहीं है। इतिहास को भ्रम फैलाकर नहीं बदला जा सकता। ऐसे बयान भारत के गौरव पर चोट करते हैं और समाज में अनावश्यक भ्रम व वैचारिक विकृति को बढ़ावा देते हैं।

    विश्व हिंदू परिषद सिंहभूम आग्रह करती है कि इस प्रकार के असत्य और भ्रामक वक्तव्यों को सार्वजनिक जीवन में स्वीकार्य न मानते हुए, इतिहास और राष्ट्रबोध के प्रति जिम्मेदार शब्दों का प्रयोग किया जाए। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी जी को माफी मांगनी चाहिए।

    पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य पर विभाग मंत्री विहिप सिंहभूम अरूण सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Next Article डालसा जमशेदपुर ने किया जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.