Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड बंद का असर : जमशेदपुर–रांची एनएच पांच घंटे जाम, यात्री रहे हलकान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड बंद का असर : जमशेदपुर–रांची एनएच पांच घंटे जाम, यात्री रहे हलकान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड बंद का असर : जमशेदपुर–रांची एनएच पांच घंटे जाम, यात्री रहे हलकान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची।आदिवासी नेता सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का असर गुरुवार को राज्यभर में देखने को मिला। सबसे ज्यादा प्रभाव जमशेदपुर–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा, जहां बुंडू टोल प्लाजा के पास करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रही। दोनों ओर हजारों वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    सुबह करीब 11 बजे बंद समर्थक बुंडू टोल प्लाजा पहुंचे और सड़क जाम कर दिया। इसके बाद एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण आम यात्री पानी और भोजन के लिए तरसते रहे, क्योंकि बुंडू नगर पंचायत की दुकानें बंद थीं। हालांकि एंबुलेंस और सेना के वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई।

    जाम की सूचना पर बुंडू एसडीएम क्रिस्टोफर कुमार बेसरा, डीएसपी ओमप्रकाश, थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा और अंचल अधिकारी हंस हेंब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब 3 बजकर 20 मिनट पर प्रदर्शनकारी हटे, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

    प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सोमा मुंडा के परिवार को सरकारी नौकरी, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषियों को सजा और पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रशासन ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

    गौरतलब है कि 7 जनवरी को खूंटी के जमुवादाग में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया गया था।

    झारखंड बंद का असर : जमशेदपुर–रांची एनएच पांच घंटे जाम यात्री रहे हलकान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद
    Next Article 37वें नेशनल सेफ्टी मंथ के तहत साकची में रोड सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.