Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद

    झारखंड बंद आज
    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में आज झारखंड बंद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खूंटी/रांची।
    सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई क्षेत्र में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद का उद्देश्य हत्याकांड में शामिल सभी मुख्य आरोपियों, विशेषकर मुख्य शूटर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर दबाव बनाना है।

     

    संगठनों ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी को लेकर राज्यभर में आक्रोश व्याप्त है। खूँटी, रांची सहित कई जिलों में 16 जनवरी की शाम मशाल जुलूस निकालकर झारखंड बंद का समर्थन किया गया।
    आदिवासी संगठनों ने स्पष्ट किया है कि झारखंड बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। बंद के दौरान स्कूल बस, एंबुलेंस, अस्पताल, दवा दुकान सहित सभी आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा जाएगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए झारखंड पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

     

    संगठनों का कहना है कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या से न केवल आदिवासी समाज, बल्कि सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा है। दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी शोर में ‘लालच’ का खंजर जब राजनीति नहीं लूट बनी हमले की वजह !
    Next Article झारखंड बंद का असर : जमशेदपुर–रांची एनएच पांच घंटे जाम, यात्री रहे हलकान

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.