Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के चुनाव पर उठे सवाल, मतदाता सूची और प्रक्रिया पर आपत्ति एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के चुनाव पर उठे सवाल, मतदाता सूची और प्रक्रिया पर आपत्ति एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के चुनाव पर उठे सवाल, मतदाता सूची और प्रक्रिया पर आपत्ति एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के प्रस्तावित चुनाव को लेकर संगठन के भीतर असंतोष गहराता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची के निर्धारण और मतदान पद्धति को लेकर मंच के अध्यक्ष विकास सिंह और महासचिव अनिल ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्यों ने सवाल खड़े करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

    एसडीओ ने ज्ञापन सौंपने आए सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और मंच के रजिस्ट्रेशन की मूल प्रति तथा बायलॉज (संविधान) का भी अध्ययन किया। मंच के सदस्यों ने दस्तावेजों के हवाले से बताया कि चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाने का प्रस्ताव तो है, लेकिन मतदाता सूची के सत्यापन और सदस्यों की पात्रता को लेकर अब तक कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है।

    मंच की ओर से एसडीओ के समक्ष आरोप लगाया गया कि निर्धारित नियमों के अनुरूप न तो मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया और न ही आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया का पालन हुआ। इससे चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    आपत्ति दर्ज कराने वालों का कहना है कि संगठन के संविधान और पूर्व में अपनाई गई प्रक्रियाओं के अनुसार ही चुनाव कराया जाना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने–घटाने, क्षेत्रीय इकाइयों के प्रतिनिधित्व के साथ-साथ महिला एवं युवा इकाइयों की भागीदारी को लेकर भी प्रश्न उठाए गए हैं।

    मंच ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, अद्यतन एवं सत्यापित मतदाता सूची के प्रकाशन तथा सभी आपत्तियों के निराकरण के बाद ही चुनाव कराया जाए। वहीं, संगठन नेतृत्व की ओर से यह कहा गया है कि सभी शिकायतों पर नियमसम्मत तरीके से विचार किया जाएगा।

    अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात के बाद मंच के अध्यक्ष और महासचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से उन्होंने और उनकी टीम ने आगे बढ़कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया, लेकिन दूसरे गुट की मंशा पर संदेह है। उनका आरोप है कि सहमति के नाम पर एक नाम थोपने की कोशिश की जा रही है, जो मंच को स्वीकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंच समाज का है और उसके नाम का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दूसरा गुट भी बैलेट के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव में आता है तो मंच को कोई आपत्ति नहीं है।

    उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2022 की आम सभा में प्रस्ताव पारित हुआ था कि मतदान का अधिकार प्रत्येक क्षेत्रीय महिला एवं युवा इकाई के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को होगा। मंच के नेताओं ने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हों, किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित व्यक्ति को प्राथमिकता न दी जाए और न ही किसी विशेष वर्ग को अनुचित लाभ मिले।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनके स्तर से न्याय मिलेगा।

    एसडीओ के यहां ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह, उदय प्रसाद सिंह, प्रत्याशी पवन कुमार, सत्येंद्र सिंह, विकास चंद्र, मिथिलेश चौधरी, अजय सिंह, धनंजय राय, दीपू सिंह, कौशल सिंह, जयकुमार सिंह, शशि कुमार, रवि नंदन कुमार सिंह सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।

    फिलहाल, चुनाव प्रक्रिया को लेकर जारी यह विवाद ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की आंतरिक राजनीति को गरमा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर होने वाला निर्णय संगठन की आगे की दिशा तय किया जाएगा

    ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर द्वारा नव वर्ष यात्रा को लेकर लगाया गया शिविर लगाया गया सांसद विद्युत महतो पहुंचे शिविर में अध्यक्ष महामंत्री को किया सम्मानित मतदाता सूची और प्रक्रिया पर आपत्ति एसडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखान यात्रा पर गम्हरिया घोड़ाबाबा मंदिर में भव्य पूजनोत्सव सह मेला का आयोजन, लाखों श्रद्धालुओं ने किया पूजापाठ
    Next Article फाइनल में पीआरडब्ल्यू-11 को 134 रन से हराया, विकास अग्रवाल बने मैन ऑफ द मैच

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.