फाइनल में पीआरडब्ल्यू-11 को 134 रन से हराया, विकास अग्रवाल बने मैन ऑफ द मैच
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित दो दिवसीय पांचवें चैम्बर प्रीमियर लीग (CPL)-2026 का खिताब पी.एस.टी.-11 ने जीत लिया। Tube Makers Club Ground में खेले गए फाइनल मुकाबले में पी.एस.टी.-11 ने पीआरडब्ल्यू-11 को 134 रन से पराजित किया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकास अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी (Chief Sports, Tata Steel) और विशिष्ट अतिथि राजीव बधान (Secretary, Cricket Country Club, Ranchi) ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। अतिथियों ने चैम्बर के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि व्यवसायी एवं उद्यमियों का खेलों के प्रति जुड़ाव स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है।
चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि आगामी सीपीएल सत्र में टीमों की संख्या बढ़ाकर 8 करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।
टूर्नामेंट में विनीत कुमार लाला मैन ऑफ द सीरीज, प्रीतम जैन बेस्ट बैट्समैन, आशुतोष काबरा बेस्ट बॉलर, विनीत लाला बेस्ट फील्डर और सुगम सरायवाला बेस्ट विकेटकीपर चुने गए। आयोजन को सफल बनाने में चैम्बर पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

