Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमिताभ ठाकुर की ‘जब्ती’ और कोतवाल की ‘भक्ति’,देवरिया पुलिस का नया गुल्लक मॉडल!
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    अमिताभ ठाकुर की ‘जब्ती’ और कोतवाल की ‘भक्ति’,देवरिया पुलिस का नया गुल्लक मॉडल!

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमिताभ ठाकुर की ‘जब्ती’ और कोतवाल की ‘भक्ति’,देवरिया पुलिस का नया गुल्लक मॉडल!

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    देवरिया,उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) अब “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” वाले सिस्टम में एक नया ट्विस्ट आ गया है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने देवरिया पुलिस की ‘वर्किंग स्टाइल’ पर ऐसा सवाल उठा दिया है कि खाकी की सिलवटें अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

    मामला बड़ा दिलचस्प है! ठाकुर साहब का कहना है कि जब पुलिस ने उन्हें ‘अतिथि’ बनाया, तो उनके पास जो भी साजो-सामान और रोकड़ा था, पुलिस ने उसमें से ‘कुछ’ अपने पास ही यादगार के तौर पर रख लिया। शायद पुलिस को लगा होगा कि साहब अब जेल जा रहे हैं, वहां इन सांसारिक मोह-माया (पैसों और सामान) की क्या ज़रूरत!

    सोचने वाली बात है: क्या यह पुलिस का “सर्विस चार्ज” था!

    या फिर सामान की ‘सुरक्षा’ के नाम पर की गई स्वैच्छिक कटौती!

    हो सकता है कि पुलिस विभाग अब “गुल्लक स्कीम” पर काम कर रहा हो, जहाँ अपराधी का सामान जमा तो होता है, पर वापसी की गारंटी ‘नेटवर्क क्षेत्र’ से बाहर रहती है!

    अब कोर्ट ने कोतवाल साहब से ‘आख्या’ (जवाब) मांगी है। देखना ये है कि जवाब में “ईमानदारी का पंचनामा” पेश होता है या फिर “भूल-चूक लेनी-देनी” वाला पुराना फॉर्मूला।

    जब खुद सिस्टम के अंदर रहे लोग ही सिस्टम की ‘जब्ती कला’ पर उंगली उठाएं, तो समझ लीजिए कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी कड़ाही ही ‘रंग’ चुकी है।

    अमिताभ ठाकुर की 'जब्ती' और कोतवाल की 'भक्ति' देवरिया पुलिस का नया गुल्लक मॉडल!
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश्वर पाण्डेय के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे अंसार खान
    Next Article बारीडीह बाजार में रात का कहर, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दुकानों को रौंदा

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.