Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काल बनी खड़ी हाइवा: स्कूटी की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    काल बनी खड़ी हाइवा: स्कूटी की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काल बनी खड़ी हाइवा: स्कूटी की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुसाबनी (जमशेदपुर)। मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग पर सुरदा यूनियन बैंक के समीप शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। सड़क किनारे खड़े एक हाइवा में अनियंत्रित स्कूटी के टकरा जाने से यह दुर्घटना हुई। मृतकों में गालूडीह के दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

    तेज रफ्तार बनी जानलेवा

    मिली जानकारी के अनुसार, गालूडीह के जगन्नाथपुर (बांधडीह टोला) निवासी रोहित कर्मकार, समीर कर्मकार और राजू गोप एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। मुसाबनी-हाता मार्ग पर सुरदा यूनियन बैंक शाखा के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े एक हाइवा से पीछे से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अस्पताल में पसरा मातम

    स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने रोहित, समीर और राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार चल रहा है। जैसे ही मौत की खबर परिजनों तक पहुँची, अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    काल बनी खड़ी हाइवा: स्कूटी की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व हिंदी दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज में “हिंदी हाट” कार्यक्रम आयोजित
    Next Article डीएवी पब्लिक स्कूल बोलानी मे रक्तदान शिविर का आयोजित हुई, 72युनिट रक्त संग्रह की गई।

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.