डीएवी पब्लिक स्कूल बोलानी मे रक्तदान शिविर का आयोजित हुई, 72युनिट रक्त संग्रह की गई।
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा)बोलानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल,के प्रागंण मे बीते शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित इस रक्त दान शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप में बोलानी लौह अयस्क खदान के आनंद कुमार-सीजीएम मैंटिनेंस, उपस्थित रहे,अतिथि के रूप मे हृषिकेश बारीक-एजीएम मैंटिनेंस, श्री संजीव कुमार- एजीएम सिविलविभाग सह इंचार्ज सीएसआर उपस्थित हुऐ।शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्राधानाचार्या राजश्री महापात्रा के द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि आनंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि दान किया गया रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज मे रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरमंदो का मदद करना है।इस शिविर में स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और वरिष्ठ छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने से पहले सभी दाताओं के स्वास्थ्य की जाँच की गई और उनका हीमोग्लोबिन स्तर एवं रक्तचाप मापा गया। रक्तदान के पश्चात् सभी को फल, जूस और अल्पाहार दिया गया। साथ ही, प्रत्येक रक्तदाता को एक प्रशंसा प्रमाण-पत्र, सदस्यता पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर के मे कुल 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक को सौंप दिया गया है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के मानवतावादी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

