Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PFI के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    PFI के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: केरल के अलावा, तीन अन्य राज्यों में भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में केस दर्ज किया गया है. राजस्थान पुलिस अधिकारियों ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. पीएफआई पर आरोप है कि उसने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन में पैसे देकर लोगों को बुलाया है.4 दिसंबर, 2019 को, गृह मंत्रालय ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लेकर नवंबर 2016 से नवंबर 2019 तक पीएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मामले और इनकी वर्तमान स्थिति के बारे के सभी राज्यों से जानकारी मांगी थी. गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार, “मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं, विशेष तौर पर धारा 153 (ए) और 153 (बी) जो कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जुड़ा है… के तहत पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों का ब्योरा मांगा.इससे पहले संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले चार दिनों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके 108 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले पीएफआई से संबध्द 25 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था.उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि पिछले 4 दिनों में पीएफआई के 108 सदस्यों को हिंसा के दौरान उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है, इनमें लखनऊ में 14, बहराइच में 16, सीतापुर में 3, मेरठ में 21, गाजियाबाद में 9, मुजफ्फरनगर में 6, शामली में 7, बिजनौर में 4, वाराणसी में 20, कानपुर में 5, गोंडा, हापुड़ और जौनपुर में एक-एक पीएफआई सदस्य शामिल है. अपर मुख्य सचिव गृह अवस्थी ने दावा किया कि उप्र पहला ऐसा राज्य है जिसने पीएफआई के विरुद्ध इतनी तेजी से और सख्ती से कदम उठाए है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदकर भारत अंडर 19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में
    Next Article शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल गुर्जर निकला AAP का कार्यकर्ता, संजय सिंह बोले कानून करें अपना काम

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.