Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल गुर्जर निकला AAP का कार्यकर्ता, संजय सिंह बोले कानून करें अपना काम
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल गुर्जर निकला AAP का कार्यकर्ता, संजय सिंह बोले कानून करें अपना काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल गुर्जर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसने और उसके पिता ने साल 2019 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. जो फोटो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह कपिल और उसके पिता को पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी कर रहे हैं.तस्वीरें सामने आने के बाद आप की तरफ से संजय सिंह ने ही मोर्चा संभाला. संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तो फोटो ही सामने आई हैं, आगे-आगे देखिए बीजेपी किस तरह की गंदी राजनीति करती है. संजय सिंह ने कहा कि वह किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता हो, उसने शाहीन बाग में जो वारदात की है उसके बाद उसको माफ नहीं किया जा सकता. कपिल को कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए.कपिल गुर्जर की जो फोटो सामने आई है, उनको दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जारी किया है. जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह हमारे खिलाफ साजिश है और बीजेपी चुनाव हारने के डर से ऐसा कर रही है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आने वाले समय में यह लोग इससे भी ज्यादा गिरी हुई हरकत को अंजाम देंगे. इनके पास कुछ ऐसा नहीं है, जिसके आधार पर यह जनता के बीच जाकर वोट मांग सके, यह लोग समाज में इसी तरह का बंटवारा करके चुनाव लड़ने का प्रयास करते हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कपिल गुर्जर ने फायर किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले को लेकर खूब राजनीतिक हो रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePFI के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
    Next Article विधानसभा चुनाव के दिन मतदाताओं को मुफ्त में दिल्ली लाएगी स्पाइसजेट

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.