Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदकर भारत अंडर 19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में
    Breaking News Headlines खेल

    पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदकर भारत अंडर 19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्‍तान को 10 विकेट से रौंदकर भारतीय टीम ने अंडर19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में धमाकेदार इंट्री कर ली है. भारत ने पाकिस्‍तान के लक्ष्‍य 173 रन को बिना विकेट गवांये 35 ओवर और दो गेंदों में हासिल कर लिया.टीम इंडिया की इस जीत में यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना की बड़ी भूमिका रही. जायवाल ने जहां 113 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से नाबाद 105 रन बनाये, वहीं दिव्यांश सक्सेना ने 99 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाये. दोनों के बीच 176 रनों की साझेदारी बनी.इससे पहले सुशांत मिश्रा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने मंगलवार को यहां आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 172 रन पर रोक दिया.मिश्रा ने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि कार्तिक त्यागी (32 रन पर दो विकेट) और रवि बिश्नोई (46 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किये जिससे पाकिस्तान की अंडर-19 टीम 43.1 ओवर में सिमट गई.पाकिस्तान ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 26 रन जोड़कर गंवाए. पाकिस्तान की ओर से कप्तान रोहेल नजीर ने 102 गेंद में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) ने भी अर्धशतक जड़ा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की.इन दोनों के अलावा मोहम्मद हारिस (21) ही दोहरे अंक में पहुंच पाये. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान रोहेल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम ने नौवें ओवर में 34 रन के स्कोर तक ही सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरेरा (04) और फहद मुनीर (00) के विकेट गंवा दिये.हुरेरा को तेज गेंदबाज मिश्रा ने स्क्वायर लेग पर दिव्यांश सक्सेना के हाथों कैच कराया. मुनीर भी इसके बाद लेग स्पिनर बिश्नोई की गेंद पर अथर्व अंकोलेकर को कैच दे बैठे. मुनीर 16 गेंद खेलने के बावजूद खाता भी नहीं खोल पाये. हैदर और रोहेल ने इसके बाद पारी को संभाला.रोहेल को शुरुआत में जूझना पड़ा, लेकिन लय में आने के बाद उन्होंने कुछ आकर्षक शाट खेले. रोहेल ने तेज गेंदबाज आकाश सिंह पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. हैदर ने भी अंकोलेकर और बिश्नोई पर चौके जड़े.हैदर ने बिश्नोई पर चौके के साथ 70 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. पाकिस्तान के रनों का शतक 27वें ओवर में पूरा हुआ, लेकिन अगले ओवर में लेग स्पिनर यश्स्वी जायसवाल की गेंद पर हैदर प्वाइंट पर बिश्नोई को कैच दे बैठे. रोहेल ने इसके बाद जायसवाल और मिश्रा पर चौके जड़े लेकिन कासिम अकरम (09) उनके साथ गलतफहमी का शिकार बनकर रन आउट हो गए.मोहम्मद हारिस ने आते ही आक्रामक तेवर दिखाए. उन्होंने बिश्नोई पर चौके और छक्का जड़ा, लेकिन बायें हाथ के स्पिनर अंकोलेकर की गेंद पर सक्सेना ने डीप स्क्वायर लेग पर उनका शानदार कैच लपका. हारिस ने 15 गेंद में 21 रन बनाए. रोहेल ने अंकोलेकर की गेंद पर एक रन के साथ 84 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.त्यागी ने इसके बाद इरफान खान (03) को बोल्ड किया जबकि अगले ओवर में बिश्नोई ने अब्बास अफरीदी (02) को पगबाधा किया. रोहेल भी रन गत बढ़ाने के प्रयास में मिश्रा की गेंद पर तिलक वर्मा को आसान कैच दे बैठे.त्यागी ने ताहिर हुसैन (02) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथा कैच कराया, जबकि मिश्रा ने आमिर अली (01) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया.

    प्लेइंग-11

    भारत- यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, आकाश व कार्तिक त्यागी.

    पाकिस्तान- हैदर अली, मोहम्मद हुरैरा, फहाद मुनीर, रोहेल नजीर (कप्तान और विकेटकीपर), फहद मुनीर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर खान, आमिर अली व ताहिर हुसैन.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWHO ने कहा, कोरोना वायरस बीमारी ने अभी महामारी का रूप नहीं लिया
    Next Article PFI के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.