Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 09 जनवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पलामू जिले में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण सहित कई बड़ी सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। राज्य में सड़क ढांचा मजबूत करने के लिए चतरा, बोकारो, हजारीबाग सहित विभिन्न जिलों में सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली।

    स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम फैसले हुए। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय तथा पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय में पदों के पुनर्गठन व सृजन की स्वीकृति दी गई। राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन और मिशन शक्ति के तहत नारी अदालत योजना के कार्यान्वयन को भी हरी झंडी मिली।

    बैठक में विभिन्न न्यायालयीन आदेशों के आलोक में कई सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा नियमित करते हुए पेंशन एवं वित्तीय लाभ देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा झारखण्ड राज्य विधि आयोग की अवधि दो वर्षों के लिए बढ़ाने, GST अधिनियम में संशोधन, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु नए डेयरी प्लांट की स्थापना तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी को स्वीकृति दी गई।

    कानून-व्यवस्था के तहत राज्य के सभी थानों में CCTV कैमरे लगाने के लिए 134 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। वहीं, 18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के आयोजन को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान की।

    मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा
    Next Article पश्चिमी सिंहभूम में ‘सीरियल किलर’ हाथी का कहर, दो और लोगों की मौत, वन विभाग द्वारा खूनी हाथी को घेरे जाने का दावा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.