Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरक्षण, प्रमाण पत्र व ट्रैफिक जांच को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरक्षण, प्रमाण पत्र व ट्रैफिक जांच को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरक्षण, प्रमाण पत्र व ट्रैफिक जांच को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर मानगो नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम चुनाव में आरक्षण व्यवस्था के तहत पात्र अभ्यर्थियों को समय पर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का मुद्दा उठाया और इसे शीघ्र निर्गत करने की मांग की। साथ ही मानगो क्षेत्र में अत्यधिक ट्रैफिक जांच पर पुनर्विचार का अनुरोध करते हुए कहा गया कि मानगो चौक से डिमना चौक तक कई स्थानों पर लगातार जांच से आम लोगों, मरीजों, छात्रों व कामकाजी नागरिकों को परेशानी हो रही है। जांच बिंदुओं को वैकल्पिक मार्गों पर स्थानांतरित करने की मांग की गई।

    ज्ञापन में जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल व त्वरित करने तथा शहर व मानगो क्षेत्र में अधिक संख्या में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्र खोलने की मांग भी शामिल थी।

    उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और यातायात जांच से नागरिकों को हो रही परेशानी दूर करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

    प्रतिनिधिमंडल में जदयू के जिला व महानगर स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल

    आरक्षण प्रमाण पत्र व ट्रैफिक जांच को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधालभूम के नवपदस्थापित एसडीओ अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार, उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट
    Next Article पेसा मामले पर अनावश्यक राजनीति हो रही है: सरयू राय

    Related Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.