2026 में अधिवक्ताओं को सामूहिक बीमा सहित कई कल्याणकारी योजनाएं मिलेंगी: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची।झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि वर्ष 2026 अधिवक्ताओं के लिए राहत और कल्याण का वर्ष होगा। भारत सरकार द्वारा अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को सामूहिक बीमा योजना से जोड़ने तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।
श्री शुक्ल ने बताया कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया और स्टेट बार काउंसिल को आश्वस्त किया है कि मार्च 2026 से पहले इन योजनाओं को लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए वर्ष की शुरुआत में अधिवक्ताओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में युवा और महिला अधिवक्ताओं के हितों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही वर्ष 2026 में राज्य के सभी जिला एवं अनुमंडल न्यायालयों तथा बार भवनों में आधारभूत संरचना और पुस्तकालय सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए

