लाल बाबा फाउंड्री में जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय का भव्य नागरिक अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री परिसर में कैलाशनगर व्यवसायिक संघ समिति की ओर से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि कैलाशनगर एवं लाल बाबा फाउंड्री क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी अनुशंसा पर क्षेत्र की मुख्य सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को आवागमन में राहत मिली है। साथ ही उन्होंने शीघ्र बेहतर ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। व्यवसाय संघ समिति और महिला शक्ति की ओर से विधायक का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

