Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मईया सम्मान योजना से बदली उमारानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय की शुरुआत बनी प्रेरणा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मईया सम्मान योजना से बदली उमारानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय की शुरुआत बनी प्रेरणा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मईया सम्मान योजना से बदली उमारानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय की शुरुआत बनी प्रेरणा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नाला प्रखंड के ग्राम भेड़ों की निवासी उमारानी चक्रवर्ती ने यह साबित कर दिया कि सरकारी योजनाएं यदि सही व्यक्ति तक पहुंचें, तो वे जीवन की दिशा बदल सकती हैं। झारखंड सरकार द्वारा संचालित मईया सम्मान योजना के तहत प्राप्त 17 किस्तों की राशि को उन्होंने समझदारी और अनुशासन के साथ संजोया। इसी पूंजी के सहारे उन्होंने नाला में अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया।

    उमारानी चक्रवर्ती की इस प्रेरक पहल की जानकारी जब विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को मिली, तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नाला पहुंचकर उनके व्यवसाय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उमारानी के साहस, धैर्य और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    उमारानी चक्रवर्ती ने बताया कि मईया सम्मान योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और कुछ नया करने का हौसला बढ़ाया। पहले जहां वे सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को साकार नहीं कर पा रही थीं, वहीं अब वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

    यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है, बल्कि आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उमारानी की सफलता कहानी अन्य महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन रामकृपाल सिंह का निधन, झारखंड-बिहार में शोक की लहर
    Next Article कुंडहित में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस, रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने जताई एकजुटता

    Related Posts

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    September 8, 2026

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    September 8, 2026

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.