पूर्व मंत्री रणधीर सिंह लूट कांड के पीड़ित परिवार से मिले
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बीते शाम जामताड़ा के बालाजी ज्वेलर्स में नकाबपोश अपराधियों के द्वारा दुकान संचालक को गोली मारकर लूटपाट की घटना की सुचना पाकर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह घटनास्थल पर पहुँचे,जहाँ भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत नें उनको अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया!पूर्व मंत्री घटना का विस्तारपूर्वक जानकारी लेकर पीड़ित अमन बर्मन के घर जाकर उनके परिवारजनों से मुलाकात भी किया!
मीडिया को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि जामताड़ा में कल बीते शाम बहुत बड़ी घटना घटी है और पहली बार जामताड़ा में इतनी बड़ी घटना घटी है!दिनदहाड़े जामताड़ा के सबसे व्यस्ततम चौक कायस्थपाड़ा चौक पर स्थित बालाजी ज्वेलर्स में दुकान मालिक अमन बर्मन को गोली मारने के बाद डकैती किया उसके बाद पिस्तौल से फायरिंग करते हुए सारा सामान लेकर फरार हो गया! यह घटना जामताड़ा प्रशासन और उनके कानून व्यवस्था की विफलता कों पूरी तरह से दर्शाता है! हमलोग सड़क से सदन तक आवाज उठा रहे हैं कि इस राज्य में कानून व्यवस्था एकदम चौपट हो गया है और दिनदहाड़े हर जगह लूटपाट की घटना हो रहा है और मर्डर हो रहा है लेकिन इस राज्य सरकार के कान में जु तक रेंग नहीं रहा है,इसका ताजा उदाहरण बीते शाम जामताड़ा की लूटकांड की घटना है! एक तो करोड़ों रुपया का सामान लूट लिया गया ऊपर से दुकान मालिक अमन बर्मन को गोली भी मार दिया गया जो अभी बंगाल के प्राइवेट हॉस्पिटल में जिंदगी से लड़ रहा है! अपराधियों का हिम्मत इतना बढ़ गया है कि बगल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी का कार्यालय भी है और कुछ दूरी पर जामताड़ा थाना भी है मगर अपराधियों को किसी तरह का खौफ नहीं है क्योंकि उनको भी पता है की जामताड़ा के साथ-साथ पूरी झारखंड के प्रशासन अभी कोयला, बालू,साइबर क्राइम से अवैध उगाही में व्यस्त है! जामताड़ा के पूरे व्यवसाय वर्ग और इस जामताड़ा बाजार के चारों ओर के क्षेत्र जहां के लोग यहां पर सामान लेने आते हैं कल की घटना से सारे लोग पूरी तरह से सहम गए हैं! जामताड़ा शहर को सब अमन और चैन का शहर कहते हैं लेकिन अगर यहां इतनी बड़ी वारदात हो जाए तो यह बहुत ही बड़ी आश्चर्य की बात है! मैं राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अविलंब मांग करता हूं जल्द से जल्द अपराधियों को हिरासत में लिया जाए।कहा जैसा कि पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटा का अल्टीमेट दिया है कि 24 घंटा में हम लोग अपराधियों को पकड़ लेंगे,तो कुछ घंटे के बाद ही 24 घंटे पूरे हो जाएंगे, मगर अभी भी पुलिस प्रशासन का हाथ खाली है ।कहा मैं जामताड़ा पुलिस अधीक्षक से मांग करता हूं कि अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी करें यहां की जनता को अश्वत करने की काम करें,साथ ही साथ यहां के व्यवसाय और आम जनमानस जिन्होंने आज अपनी स्वेच्छा से जामताड़ा बाजार को बंद रखा है उनके सुरक्षा के लिए जामताड़ा नगर में जितने भी चौंक चौराहे हैं वहां पर पुलिस गश्ती दल की तैनाती जल्द से जल्द की जाए!
मौक़े पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, भाजपा नेता सुनील हांसदा,राजेंद्र राउत,जीत दुबे,ब्रजेश राउत,आकाश साव,अरविंद कुमार,रथु दास,विनोद चौबे सहित पुरे व्यावसायिक वर्ग के लोग उपस्थित थे!

