समाजसेवी सोमरा हांसदा की रिहाई पर भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल प्रखंड के हेंसाकोचा पंचायत निवासी समाजसेवी सोमरा हांसदा की जेल से रिहाई पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पातकुम रोड से चौका मोड़ होते हुए फूलो-झानो मोड़ तक पैदल मार्च निकाला गया।
मार्ग में समर्थकों ने फूल-मालाओं से सोमरा हांसदा का जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की। वक्ताओं ने उन्हें आदिवासी अधिकार और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज बताया।
कार्यक्रम में प्रकाश मार्डी, सुकलाल पहाड़िया, डोमन बास्के सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सोमरा हांसदा ने सभी का आभार जताते हुए जनहित में संघर्ष जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

