Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री साहित्य कुंज, जमशेदपुर की नववर्षीय काव्य गोष्ठी संपन्न कवियों–कवयित्रियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों से सजी सुरभित दोपहर
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    श्री साहित्य कुंज, जमशेदपुर की नववर्षीय काव्य गोष्ठी संपन्न कवियों–कवयित्रियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों से सजी सुरभित दोपहर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री साहित्य कुंज, जमशेदपुर की नववर्षीय काव्य गोष्ठी संपन्न कवियों–कवयित्रियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों से सजी सुरभित दोपहर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    श्री साहित्य कुंज (जमशेदपुर) की वर्ष 2025 की काव्य गोष्ठी रीना सिन्हा ‘सलोनी’ के आवास पर हरे-भरे वातावरण में गरिमामय रूप से संपन्न हुई। गोष्ठी का संयोजन संरक्षक प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ ने किया। स्वागत-उद्बोधन मनीषा सहाय ‘सुमन’, संचालन रीना सिन्हा ‘सलोनी’, सरस्वती वंदना रजनी रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन आरती श्रीवास्तव ने किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिकिशन चावला ने की, जबकि श्यामल सुमन मुख्य अतिथि, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ एवं वीणा नंदिनी विशिष्ट अतिथि तथा डॉ. आशा गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। गुज़रते वर्ष और आने वाले नववर्ष के स्वागत में आयोजित इस गोष्ठी में शहर के चर्चित कवि–कवयित्रियों ने विविध विधाओं—गीत, गज़ल और कविता—के माध्यम से समां बाँध दिया।

    रीना सिन्हा के आतिथ्य और उनके बगीचे की गुनगुनी धूप में काव्य पाठ का विशेष आनंद अनुभव किया गया। सभी ने एक-दूसरे की रचनाओं को मनोयोग से सुना और सराहा। कार्यक्रम में पढ़े गए मार्मिक गीत–कविताएँ उपस्थित जनों के हृदय में गूंजती रहीं, जिनमें प्रमुख रचनाएँ रीना सिन्हा, हरिकिशन चावला, पूनम शर्मा ‘स्नेहिल’, प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, डॉ. रजनी रंजन, ममता कर्ण, शिप्रा सैनी, आरती श्रीवास्तव, मनीषा सहाय, डॉ. आशा गुप्ता, अनिता निधि, उपासना सिन्हा, श्यामल सुमन एवं वीणा नंदनी द्वारा प्रस्तुत की गईं।

    संपूर्ण गोष्ठी सौहार्द, साहित्यिक समृद्धि और रचनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रही। आयोजक—श्री साहित्य कुंज, जमशेदपुर।

    जमशेदपुर की नववर्षीय काव्य गोष्ठी संपन्न कवियों–कवयित्रियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों से सजी सुरभित दोपहर श्री साहित्य कुंज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला:उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हेसैलटांड़ में छात्रों की अच्छी-खासी उपस्थिती दर्शा रहा है शिक्षकों की मेहनत का सकारात्मक असर
    Next Article उप नगर आयुक्त द्वारा आवारा पशु (गाय-सांड) पकड़ने के अभियान के क्रियान्वयन पर बैठक आयोजित

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.