उप नगर आयुक्त द्वारा आवारा पशु (गाय-सांड) पकड़ने के अभियान के क्रियान्वयन पर बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार द्वारा शहर में आवारा पशुओं एवं सांडों को सड़कों से हटाने के लिए किए जाने वाले अभियान की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में JUSCO के विशेषज्ञ दल, पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा गौशाला संचालक उपस्थित रहे। सभी टीमों को संयुक्त रूप से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की मुख्य सड़कों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से आवारा पशुओं को तुरंत हटाया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
निर्धारित टीम कल से मैदान में उतरेगी, जो विभिन्न वार्डों में समन्वित रूप से पकड़ने का अभियान चलाएगी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवारा पशुओं की सूचना उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग प्रदान करें।

