Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर स्थित खोकरो में फिर सड़क दुर्घटना, घर को तोड़ भीतर घुसा मालवाहक वाहन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजनगर स्थित खोकरो में फिर सड़क दुर्घटना, घर को तोड़ भीतर घुसा मालवाहक वाहन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजनगर स्थित खोकरो में फिर सड़क दुर्घटना, घर को तोड़ भीतर घुसा मालवाहक वाहन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमन ओझा  सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकरो मोड के समीप गुरुवार कि अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह लगभग करीब 5:00 बजे एक भारी मालवाहक वाहन अचानक और नियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा। तेज रफ्तार के कारण वह सीधे दीवार से टकरा गया, जिससे घर के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही। बताते चलें की घटना के वक्त धमाके जैसी जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त घर के पास राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि खोकरो मोड क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटनाओं की घटना आम हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनो में यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपायों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पुनः मांग की है कि क्षेत्र में अविलम स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, चेतावनी संकेतक लगाया जाए और रात के समय भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने लोगों में डर और असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। इधर सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    घर को तोड़ भीतर घुसा मालवाहक वाहन राजनगर स्थित खोकरो में फिर सड़क दुर्घटना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक
    Next Article नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन की जयंती मनाई गई|

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.