- नौ कन्याओं की मौजूदगी में सांसद जोबा माझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चक्रधरपुर
सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शनिवार शाम श्री श्री कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नौ कुंवारी कन्याएं उपस्थित थीं। सांसद ने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। समिति की संरक्षक जोबा माझी का पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया।
सांसद ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
मौके पर शिवकुमार दीक्षित, मनोज भंसाली, संतोष मिश्रा, उदय माझी, प्रह्लाद मोहता, कुसो दत्ता, प्रो. शिवपूजन सिंह, प्रो. रामनाथ प्रसाद, महेश साव, अमर साव, तापस दे, राम प्रकाश साहू, पवन शर्मा, बबला शर्मा, हरि राम शर्मा, विक्रम अग्रवाल, सोनू सिंह और विकास मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

