बोलानी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
बड़बिल के बोलानी टाउनशिप स्थित माउंट क्लब में निवारक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मल्ला श्रीनिवासु, सीजीएम (माइंस) ने की। आनंद कुमार, सीजीएम (रखरखाव) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में रंजन भारती, जीएम (विजिलेंस) और एसकेएस राजपूत, डीजीएम (विजिलेंस) शामिल थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि ने उपस्थित प्रतिभागियों को सतर्कता की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभावी निवारक सतर्कता से अनियमितताओं की रोकथाम, संगठनात्मक दक्षता में वृद्धि और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम का समन्वय बोलानी के डीजीएम (विजिलेंस) रवि सिन्हा ने किया। इसमें सेल बोलानी के विभिन्न विभागों के अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

