गम्हरिया में भारी वाहन की कार से टक्कर
*शालिग्राम स्वीट्स के पास हादसा, कार क्षतिग्रस्त; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
शालिग्राम स्वीट्स के समीप शुक्रवार को भारी वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार (जेएच 05 सीडब्ल्यू 0657) का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भारी वाहन का नंबर जेएच 02 एई 1265 बताया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर नो-एंट्री लागू की गई है। इसके बावजूद हुई इस घटना ने आदेश के पालन और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

