आदित्यपुर स्थित कार्यालय में अधिवक्ताओं द्वारा मनाया गया संविधान दिवस, संविधान का अक्षरसः पालन करने की ली है शपथ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर 2 रोड नंबर 32 स्थित कार्यालय में अधिवक्ता संघ द्वारा संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और सभी अधिवक्ताओं ने संविधान का अक्षरसः पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर संविधान सभा से जुड़ी बातों की चर्चा की गई एवं भारतीय संविधान की विशेषताओं को दुनिया का अव्वल संविधान बताया गया। इस मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक- ओम प्रकाश, संरक्षक मंडली सदस्या रंजना मिश्रा, सुनील कुमार स्वाई, अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र प्रसाद, बृजेश कुमार वर्मा, देवाशीष कुंडू, राजेश बिहारी सहाय, राजेश कुमार ठाकुर, आलोक कुमार चटर्जी आदि के अलावा अध्यक्ष-दीपेंद्र नाथ ओझा। उपाध्यक्ष-मनोज कुमार दुबे, सुमन कुमार विश्वकर्मा एवं निशांत कुमार. सचिव- रवि शंकर पासवान। उप सचिव- मनोज कुमार, डी. एन शर्मा, एवं आशुतोष कुमार. कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सह कोषाध्यक्ष संजीव कुमार झा, प्रेस प्रवक्ता महेश ठाकुर एवं सपन कुमार मंडल मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों में अमूल्य प्रधान, मनोज कुमार सिंह, सिकंदर सिंह, जगन्नाथ आचार्य, सुमित गोराई, शेफाली मंडल,ऋषि राज, पार्वती तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

