इनर व्हील क्लब अस्मिता ने टाटा वर्कर्स स्कूल में किया बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 15 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता द्वारा टाटा वर्कर्स स्कूल में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच नोटबुक, पेन, केक एवं चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।
जिसकी जानकारी देते हुए क्लब एडिटर अंजुला सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रीपा दत्ता, सचिव श्रीमती सुनीता सेठ और क्लब की सदस्या श्रीमती कंचन मिश्रा द्वारा प्रायोजित की गई।
इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता का यह प्रयास बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्लब समय-समय पर ऐसे समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करता रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए प्रेरित एवं समर्पित रहेगा।
इस हर्षपूर्ण पहल ने न केवल बच्चों के मन में उत्साह का संचार किया, बल्कि समाज में सेवाभाव और सकारात्मकता का संदेश भी दिया।

