Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

    कहा- संघर्ष, स्वाभिमान और अदम्य साहस का प्रतीक है भगवान बिरसा मुंडा का जीवन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के संग बिरसानगर संडे मार्केट परिसर स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। इस दौरान हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया गया।

     

    मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा ने झारखंड की संस्कृति, जल- जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में जनजातीय समाज के गौरवमयी और संघर्षमयी इतिहास को सम्मान मिला है। वहीं, झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य की दशकों पुरानी माँग को पवित्र दिन बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और कल्याण को समर्पित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

     

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, हेमंत सिंह, अशोक सामंत, जितेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, श्वेता कुशवाहा, शशि यादव, मनीष पांडेय, रितेश झा, ममता भूमिज, रानी ठाकुर, मिथिलेश साव, ओम पोद्दार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने की पूजा-अर्चना, वंशज हुए सम्मानित
    Next Article इनर व्हील क्लब अस्मिता ने टाटा वर्कर्स स्कूल में किया बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.