बाल दिवस पर सबुज बांग्ला ट्रस्ट का उपहार वितरण
बर्मामाइंस क्षेत्र के बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताब और ड्रॉइंग सेट बांटे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बाल दिवस के अवसर पर सबुज बांग्ला ट्रस्ट द्वारा बर्मामाइंस क्षेत्र के बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी, किताब, पेंसिल बॉक्स, ड्रॉइंग सेट सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष मौसमी सरकार, सचिव नीरज शुक्ला, मनोज भगत, मेरी तिर्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बच्चों ने उपहार पाकर खुशी व्यक्त की और ट्रस्ट द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की।

