भारत के गृह मंत्री अमित शाह को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैनऔर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दिया है और उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया है l
श्री शुक्ल ने भारत के गृह मंत्री श्री शाह को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा हैं कि श्री शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जहां कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई ,वही भारत के गृह और सहकारिता मंत्री के रूप में भी अपने अदम्य साहस और लोकप्रिय निर्णयों से देश को सशक्त बनाया है l
श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि श्री शाह आगे भी भारत के प्रगति मे भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सक्षम और सशक्त गृह मंत्री के रूप में अपने दायित्व को मजबूती से निभाते रहेंगे l

