छठ पर्व की तैयारी हेतु शक्तिपदो तालाब का संस्थान तैयार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 22 अक्टूबर , बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान के सदस्यों ने एन एच 33, भिलाई पहाड़ी, एम जी एम थाना क्षेत्र स्थित शक्तिपदो तालाब का निरीक्षण कर सफाई कार्य और अन्य सुविधाओं की तैयारी की जानकारी ली गई। इस तालाब पर लगातार कुछ वर्षों से छठ पर्व पर पूजा करने हेतु श्रद्धालु आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्थान के सदस्यों ने तालाब की साफ सफाई करने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कर रहे हैं। ताकि यहाँ छठ पूजा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। हर साल की भांति इस बार भी छठ पूजा के लिए घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आम का दातून, गाय का दूध, चाय, के साथ साथ लाईट और सुरक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है। श्री दुलाल चंद्र दता ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश होगी कि किसी भी छठब्रती को कोई परेशानी न हो। छठ पर्व को लेकर संस्थान के सदस्यों में सेवा करने हेतु काफी उत्साह है। तालाब निरीक्षण के दौरान संस्थान के सदस्य दुलाल चंद्र दत्ता, प्रहलाद गोप , यादव दत्ता,हरेन सिंह, दीपक महतो, मृत्युजंय एवं राजेश कुंभकार आदि उपस्थिति थे।

